👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव नान में अज्ञात चोरों द्वारा भाटियान रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी करने का मामला सामने आया है. रविवार की तड़के चोर किसी समय मंदिर में दाखिल हुए और स्टेबलाइजर, एक इनवर्टर, एक बैटरी, एंपलीफायर, साउंड यूनिट, जनरेटर का डायनुमा, अल्टरनेटर, अष्टधातु की शेर की मूर्ति चोरी कर ले गए. चोरों ने इस दौरान मंदिर में रखी ढोलक, हारमोनियम, कीर्तन का सामान, आदि भी चोरी कर लिया. मंदिर की ओर से रामानंद शर्मा पुत्र शिवदत्त शर्मा ने थाने में तहरीर देकर पुलिस ने कार्रवाई की मांग की है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509


























