हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर चुनाव लड़ने के इच्छुक समाजवादी पार्टी के दो नेताओं ने स्वयं को सपा का भावी उम्मीदवार घोषित किया है। सपा के स्वयंभू प्रत्याशियों ने स्वतंत्रा दिवस पर इस सिलसिले में इश्तहार भी प्रकाशित कराएं है। सपा हाईकमान चेयरमैन पद पर किसे टिकट देगी, यह भविष्य के पन्नों में फिलहाल छिपा है। सूत्र बताते हैं कि सपा हाईकमान सशक्त प्रत्याशी की तलाश में है।
राजनीतिक विश्लेषक मानते है कि नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमैन पद पर भाजपा व बहुजन समाज प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला होगा और सपा इस मुकाबले से बाहर रहेगी।
मोबाइल खरीदने पर पाएं एक हजार रुपए तक का कैशबैक: 7503555520

कांग्रेस के एससी विभाग के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी की ओर से सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई

























