👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के सामने जरौठी रोड पर एक मकान में अचानक साढे चार फीट लम्बा कोबरा निकला आया जिसके बाद सरपमित्र सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और कोबरा को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया. इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
आपको बता दें कि सत्येंद्र शर्मा को सूचना मिली कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी के पास जरोठी रोड पर एक मकान में करीब साढे़ चार फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया. क्षेत्र में कोबरा निकलने की सूचना आग की तरफ फ़ैल गई जिसके बाद सत्येंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे और कोबरा को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.

























