हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात के अंतर्गत रविवार की रात को एक किसान के नलकूप व दो प्रतिष्ठानों पर धावा बोलकर कई लाख रुपए का माल चोरी कर ले उड़े। चोरी की यह वारदात मेरठ-बुलंदशहर बाईपास पर ओवर ब्रिज के निकट हुई। इस सनसनीखेज चोरी का पता सोमवार की सुबह उस समय पता चला, जब किसान खेतों की ओर गए।
हापुड़ के पास के गांव कबट्टा के कुलदीप शर्मा व विशाल शर्मा का बाईपास पर मेडिकल स्टोर है। रविवार की रात में किसी वक्त बदमाश आए और शटर का कुंदा उखाड़ कर व छत पर नकब लगा कर दुकान में घुस गए। बदमाश मेडिकल स्टोर से चार बैटरी, एक एलईडी, दवाएं, हजारों रुपए नकद आदि चोरी कर ले उड़े।
गांव धनौरा के जगमोहन त्यागी की शटरिंग की शाप है। बदमाश शटर का ताला तोड़कर लोहे की रोड आदि ले गए। बदमाशों ने किसान कांती प्रसाद के नलकूप पर भी नकब लगाई और एक स्प्रे मशीन, 50-60 किलो तार ले उड़े। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरु कर दी।























