हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : लायंस क्लब हापुड स्टार परिवार के द्वारा रविवार को निशुल्क दंत एवं स्किन चेकअप कैम्प का आयोजन डाक्टर राहुल गुप्ता के नेतृत्व में CITY DENTAL DERMA AESTHETICS सीता गंज रेलवे रोड़ पर किया गया जिसमें दाँतो की प्रमुख बिमारियों का ईलाज व चेहरे व बालों के समस्त प्रकार के रोगों की जाँच की गई।
क्लब के ज़ोन चेयरपर्सन लायन विशाल मलहोत्रा ने कहा कि अपने दाँतो की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए व समय-समय पर ऐसे शिविर का आयोजन कर लोगों में जागरूकता लानी चाहिए।
लायन परमानंद सिंघल व प्रधान दीपक मित्तल ने डाक्टर राहुल गुप्ता को माला व अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
शिविर में प्रधान लायन दीपक मित्तल, सचिव लायन नितिन गर्ग, कोषाध्यक्ष लायन तुषार गोयल, ज़ोन चेयरपर्सन लायन विशाल मलहोत्रा, लायन सचिन गुप्ता, लायन अंकित सिंघल, लायन जुगनु गोयल, लायन अंकित शर्मा, लायन सुमित अग्रवाल, लायन गौरव सिंघल, लायन पवन सिंघल, लायन अंकित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























