👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित तीन होटलों पर पकड़ी गई करीब 24 लाख की बिजली चोरी को 86 हजार में निपटाने का मामला लगातार गर्माता जा रहा है जिसके बाद अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं.
बता दें कि हाल ही में विजिलेंस प्रवर्तन दल ने मोदीनगर रोड पर स्थित तीन होटलों पर छापा मारा था जहां से एक ही परिसर में संचालित तीन होटलों से करीब 24 लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी थी. ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने 24 लाख की बिजली चोरी को महज 86 हजार में निपटा दिया जिसके बाद मामला तूल पकड़ता गया और एसई ने जांच के आदेश दिए हैं जिनका कहना है लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS

























