
जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर हुआ संवाद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जवाहर गंज हापुड़ स्थित कार्यालय पर जनसंख्या असंतुलन एवं जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता को लेकर संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने किया। अध्यक्षता नरेंद्र शर्मा ने तथा संचालन गुलशन त्यागी ने किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी मुख्य वक्ता एवं राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।
बैठक में जनसंख्या असंतुलन, जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता, बढ़ती जनसंख्या के कारण संसाधनों पर पड़ रहे दबाव तथा इस विषय से जुड़ी वर्तमान चर्चाओं पर विस्तार से संवाद किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि देश में एक प्रभावी एवं समान जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता है, जो सभी जाति एवं धर्मों पर बिना किसी भेदभाव के समान रूप से लागू हो। उन्होंने कहा कि जनसंख्या और उपलब्ध संसाधनों के बीच संतुलन देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले लगभग 13 वर्षों से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर जनजागरण कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या के विषय पर समाज में तथ्य आधारित एवं शांतिपूर्ण संवाद आवश्यक है। उन्होंने UGC से संबंधित सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को लेकर भी लोगों से अपुष्ट सूचनाओं और अफवाहों से बचने तथा आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करने की अपील की।
राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल ने कहा कि जनसंख्या जैसे महत्वपूर्ण विषय पर समाज के सभी वर्गों को जागरूक होकर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता बनाए रखने, जनसंख्या के विषय पर जनजागरण करने तथा राष्ट्रहित के मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कटार सिंह, परविंदर त्यागी,महेंद्र कुमार,राजीव चेयरमैन बाबुगढ,ओमप्रकाश,विजय मित्तल,सुधांशु गोयल,राजीव चोधरी,दिनेश भारद्वाज,इशवरी सिसोदिया,नीरज गुर्जर, चमन चेयरमैन शशि गोयल,दुरगेश तोमर,मुनेश तयागी, रामपाल जाटव,सिपटर सिंह,लायन सैनी , मनबीर चोधरी,अजब सिंह,सत्येन्द्र गोड,सहित बैठक में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















