
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): डॉ विकास अग्रवाल निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री का मुरादाबाद जिला प्रभारी के नाते प्रथम आगमन पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पर परिचय एवं संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में संगठनात्मक समन्वय, निर्धारित जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
साथ ही बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर शिक्षक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, मतदाता सूची एवं सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। जनपद के तीन बार विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन कर चुके वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे संवाद किया और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय के लक्ष्य के साथ पूरी सक्रियता से जुटने का आग्रह किया।
इसके उपरांत जनपद के जनप्रतिनिधियों के साथ कोर कमेटी की बैठक कर जनपद से जुड़े विभिन्न विषयों एवं संगठनात्मक कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ विकास अग्रवाल नें कहा कि संगठन की शक्ति हमारे कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही विजय का आधार है। आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय के संकल्प के साथ हम सभी पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आकाश पाल ने की। इस अवसर पर एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर राकेश सिंह, राजपाल चौहान, सुरेश सैनी, पूर्व विधायक राजेश कुमार, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन चौधरी विजय सिंह, जिला महामंत्री नवीन चौधरी, आदित्य शंखधर , जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका सहित जनपद के जनप्रतिनिधि पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, अभियानों के संयोजक के साथ वरिष्ठ पूर्व पदाधिकारी गण भी विभिन्न बैठक में उपस्थित रहे!
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365





















