हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड – 26 के अंतर्गत संजय विहार कालोनी में करीब दो हजार फर्जी वोटर होने के कारण लोगों में रोष व्याप्त हैं।
कालोनी के विकास शर्मा गुड्डू, रोहित, सचिन सिरोही, दिनेश ठाकुर, दिग्विजय सिंह आदि ने शनिवार को उपजिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया और कहा कि बी.एल.ओ की सांठगांठ से खाली प्लॉट पर वोट बनाई गई हैं। ऐसा कुछ लोगों ने परिषद का चुनाव प्रभावित करने के लिए यह कदम उठाया हैं।
ज्ञापन में नागरिकों ने मतदाता सूची का पुनः निरीक्षण कर सही वोटर लिस्ट बनाने की मांग की हैं।
SALE: MISS N KIDS पर लगी है BIG SALE: 7017025953:
























