हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की रात को खिंचरा-देहरा के बीच से होकर गुजर रही नहर के पास एक बाइक सवार ने पैदल जा रहे तीन व्यक्तियों को टक्कर मार दी जिनमें से एक के पैर में फ्रैक्चर हो गया. घायल को मेरठ के लिए रेफर किया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
बता दें कि मामला खिचड़ा देहरा के बीच स्थित नहर के पास का है जब ड्यूटी से वापस लौट रहे तीन युवकों को मौके से गुजर रही अपाचे बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बिहार निवासी रोशन के पैरों में फ्रैक्चर हो गया जिसे राहगीरों ने पुलिस की सहायता से सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सकों ने रोशन की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जिसके बाद 108 एंबुलेंस ने घायल रोशन को मेरठ के एलएलआरएम अस्पताल में भर्ती कराया.
























