हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव पलवाड़ा में एक ठिकाने पर छापा मार कर सट्टे की खाई-बाड़ी करने के आरोप में एक सटोरिए को पकड़ लिया जबकि कई अन्य फरार हो गए।
एक सूचना पर पुलिस ने गांव पलवाड़ा में छापा मारा और सट्टे की खाई बाड़ी करने के आरोप में पुलिस ने गांव पलवाड़ा के एक ग्रामीण जान मौहम्मद को रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, गत्ता, पेन, नकदी बरामद किए है। जान मौहम्मद ने पुलिस को जनपद हापुड़ में चल रहे अवैध सट्टों के ठिकानों की जानकारी दी है। पुलिस अन्य आरोपियों को खोज रही है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























