हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बिजली विभाग ने बिजली चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग साढे दस लाख रुपए की बिजली चोरी पकड़ी है जहां कटिया डालकर मीटर का डिस्प्ले खराब कर बिजली विभाग को चूना लगाया जा रहा था. लाइन लोग की शिकायत पर विजिलेंस दल और विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार को हापुड़ के सिकंदर गेट, काजीवाड़ा में छापा मारा और करीब 13 बिजली चोरों को पकड़ा जिनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई.
ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना मिली कि हापुड़ के फीडर नंबर पांच पर लाइन लॉस हो रही है और राजस्व को चूना लग रहा है. ऊर्जा निगम के एक्स एन हापुड़ मनोज कुमार के निर्देशन में एसडीओ यसेंन्द्र कुमार ने जेई को दिशा-निर्देश दिए. जेई शिवअवतार शर्मा ने नीतू कुमार टीजी-2, अफरोज टीजी-2 और विजिलेंस इंस्पेक्टर मुमताज खान व उनकी टीम ने के साथ क्षेत्र में दिन निकलने से पहले ही पहुंचे जहां के हालात देखकर वह दंग रह गए.
टीम ने देखा कि रिजवान पुत्र इरफान ने मीटर की डिस्प्ले के साथ छेड़छाड़ की हुई है जो बिजली चोरी कर चार ऐसी चला रहा था. वहीं मोहम्मद सय्यब, अब्दुल रहमान, आरिफ पुत्र आदिल, इकराम, असलम उस्मान, अस्मत पुत्र इकराम समेत लगभग 13 बिजली चोरों को पकड़ा जो लाखों की चोरी कर बिजली विभाग को चूना लगा रहे थे. सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू हो चुकी है.
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733

























