हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने सोमवार को थाना सिंभावली का घेराव किया और पुलिस के विरोध में नारे लगाए. धरने पर बैठे ग्रामीणों, पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन भी किया.
आपको बता दें कि एक मामले में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट न होने पर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदेश सचिव प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में थाने पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पुलिस के विरोध में नारेबाजी की. पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. हालांकि किसी तरह पुलिस अधिकारियों ने पदाधिकारियों को समझाया और शांत कराया.
























