हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से निपुण भारत मिशन की शुरुआत की गई है. निपुण भारत मिशन का पूरा नाम नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर प्रोफिशिएंसी इन रीडिंग विद अंडरस्टैंडिंग एंड न्यूमेरेसी है. इस योजना का मकसद है सक्षम वातावरण बनाना है जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं को आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता ज्ञान दिया जा रहा है. इसके लिए शिक्षकों व ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं को ट्रेनिंग भी दी जा रही है. हापुड़ के डाइट में निपुण भारत मिशन पर आधारित चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाता प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस अवसर पर हापुड़ की मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी अर्चना गुप्ता, डाइट के प्राचार्य जितेंद्र कुमार मलिक आदि उपस्थित रहे. इस अवसर पर सीडीओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाएं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को लाभान्वित कर रही है. इसी के साथ सीडीओ ने कहा कि आज सोलर, टेलिस्कोप के साथ-साथ कई विषय हैं जिनका अध्ययन किया जा सकता है.
आपको बता दें कि कक्षा 1, 2 व तीन की शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर पर संदर्भदाताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो गांव में जाकर शिक्षकों को ट्रेनिंग देंगे. हापुड़ में सोमवार को चार दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संदर्भ दाता प्रशिक्षण का आयोजन हुआ जो चार अगस्त तक चलेगा.























