हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव मलकपुर के जंगलों से हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की मदद से 100 गौवंशी को पुलिस ने बरामद किया है. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक नामजद समेत कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गाजियाबाद के संजय नगर निवासी हिमांशु हिंदू संगठन के कार्यकर्ता हैं जो कि गोवंश की रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर रहते हैं. हिमांशु ने बताया कि शनिवार को करीब 10 आरोपी बेसहारा गोवंश को कटान के लिए देहात क्षेत्र के गांव श्यामपुर मलकपुर में इकट्ठा कर रहे थे और हरियाणा के मेवात में ले जाने की फिराक में थे. इसी बीच उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया. जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और पुलिस मौके पर पहुंचे तो देखा कि करीब 100 गोवंशी को ले जाने के लिए एक झुण्ड बनाया जा रहा था. ऐसे में कुछ आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए जबकि एक को दबोच लिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509

























