हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट पर रविवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक लावारिस बैग स्थानीय लोगों को मिला जिसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और बैग की तलाशी ली जिसमें कपड़े, डॉक्यूमेंट आदि चीजें पुलिस को हाथ लगी. पुलिस ने बैग को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि रविवार को श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा नगरी पहुंचते हैं जहां पर गंगा स्नान कर गंगा मैया का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. घाट किनारे रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे पंडित धर्मेंद्र शर्मा ने एक बैग लावारिस अवस्था में देखा. उन्होंने सोचा कि शायद यह किसी श्रद्धालु का बैग है जो यहां छोड़ गया है. इसके बाद वह बैग मालिक का इंतजार करते रहे जब कोई नहीं आया तो पुलिस को मामले से अवगत कराया. सूचना पाकर चौकी प्रभारी मनोज बालियान मौके पर पहुंचे और और बैग की तलाशी ली. बैग में कपड़े आदि मिले जिसके बाद दरोगा मनोज बालियान बैग को कब्जे में लेकर चौकी ले आए. इस दौरान उनके साथ कॉन्स्टेबल गोपाल चौधरी, कॉन्स्टेबल रवि सोलंकी उपस्थित रहे. जब पुलिस ने बैग को कब्जे में ले लिया तो सभी ने राहत की सांस ली.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288
























