हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रधान डाकघर हापुड़ से सेवानिवृत्त होने पर सहायक पोस्ट मास्टर डाoरेखा जैन को प्रधान डाकघर हापुड़ में आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई और उनकी कार्यशैली को अन्य कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय बताया।हापुड़ के चैंबर आफ कामर्स में आयोजित विदाई समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ गाजियाबाद मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया और कहा कि सहायक पोस्ट मास्टर डा रेखा जैन का कार्य एवं व्यवहार बहुत ही श्रेष्ठ रहा है। उन्होंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से विभाग के कार्य किए, मृदुभाषी,परिश्रमी एवं सदैव ही कार्य के प्रति समर्पित रही। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका आगामी जीवन सदैव खुशियों से भरा रहे। मवाना से आई विकास भारद्वाज की टोली ने सुन्दर भजनों एवं संगीत के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। समारोह में हापुड क्षेत्र के विधायक विजय पाल सिंह आढती,पूर्व नगरपालिका परिषद् की चेयरमैन मालती भारती, ए टी एम एस कालेज के चेयरमैन नरेन्द्र अग्रवाल, सुरेश चन्द्र जैन, रजत सिंघल, हिमाशु सिंघल, रेखा सिंघल, सुमन जैन सिंघल, स्नेह सिंघल, जयप्रकाश सिंघल, रामकिशन सिंघल, भाजपा नगर उपाध्यक्ष मनोज तोमर, सभासद रमेश अरोरा, प्रवीण सेठी, चन्दप्रकाश ठठेरे, जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन, महामंत्री अशोक जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष सुशील जैन, महामंत्री भुवन जैन, चक्रवर्ती गर्ग, पोस्ट मास्टर अरू ण मोहन शखधर, सारांश वर्मा, सुशील कुमार, सुरेश चन्द्र सम्पादक, महिला जैन मिलन सुमित की अध्यक्ष नीतू जैन, अनीता जैन, प्रभा जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























