हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हापुड़ में शुक्रवार को डाइट प्राचार्य की अध्यक्षता में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जहां डीएलएड प्रशिक्षण सत्र 21-23 द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।
निर्णायक मंडल राजेश कुमार सिंह ( वरिष्ठ प्रवक्ता) के अवलोकन के आधार पर मेंहदी प्रतियोगिता में प्रमोद, प्रीती, शिवानी ने “प्रथम स्थान” नंदिनी, नेहा, अभित ने दितीय और शिव कुमार, ऊर्वशी, मनीषा, प्रांजुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ट प्रवक्ता, प्रवक्तागण शशि कांत तिवारी, शमा परवीन, पिंटू , प्रदीप कुमार, बबीता तोमर, आंकाक्षा आर्या आदि मौजूद रहे।
टिफ़िन, Shakes और स्नैक्स के लिए करें: 9358234622
























