👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित अतरपुरा चौराहा के पास गुरुद्वारा कलगीधर में शुक्रवार को पंजाबी सभा समिति हापुड़ द्वारा कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया गया जहां लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई. कुल मिलाकर 65 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई और सुरक्षा का कवच ग्रहण किया. इस अवसर पर पंजाबी समाज समिति के अध्यक्ष मनमोहन छाबड़ा, सचिव लेखराज अनेजा, कोषाध्यक्ष मदन भसीन, उपाध्यक्ष डॉ रमेश अरोड़ा, डॉ मनमोहन कक्कड़, डॉ अशोक ग्रोवर, मनजीत सिंह, सतपाल तरीका, कमलदीप अरोड़ा आदि उपस्थित रहे. इस दौरान लोगों ने बढ़-चढ़कर बूस्टर डोज लगवाई.
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























