हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : यूरिया व डीएपी को लेकर किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. इसके लिए जिले में भंडारण किया गया है. बारिश बंद होने के तुरंत बाद ही किसान अब खाद लेने के लिए समितियों पर पहुंच रहे हैं. किसानों की मांग को देखते हुए अधिकारियों ने 1782 मीट्रिक टन यूरिया की रैक मंगवा ली है जिससे किसानों को किसी तरह की परेशानी ना हो. वर्तमान में फिलहाल 11,825 मीट्रीक टन खाद का भंडारण है.
जिला कृषि अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि जनपद में खाद का कोई संकट नहीं है और किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी. जिले में 6,347 मीट्रिक टन यूरिया पहले से ही उपलब्ध है. 1,782 मीट्रिक टन यूरिया की रैक गुरुवार को हापुड़ पहुंच चुकी है जबकि 3,696 मीट्रिक टन डीएपी पहले से ही उपलब्ध है.
देश-दुनिया में कहीं भी भेजे राखी, DTDC को बस कॉल करें: 9837660486

























