👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव दतियाना में मंगलवार की देर शाम एक कांवड़िये को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी. हाईवे पर मौजूद एक ढाबे के पास यह हादसा हुआ जहां सौरभ अग्रवाल घायल हो गए. सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया.
बता दें कि अरविंद कुमार के बेटे सौरभ अग्रवाल जब सिंभावली के दत्तियाना गांव के पास पहुंचे तो अचानक एक गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गए. आनन-फानन में कावड़िए को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सौरव का उपचार जारी है.
Dr Lal PathLabs के यहां कराएं 10 रुपए में जांच: 9458757038





























