हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत सेहल पर स्थापित नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट का मंगलवार को फीता काटकर उद्घाटन किया. इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकार गढ़मुक्तेश्वर पवन कुमार, थाना बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे.
नवनिर्मित पुलिस चेक पोस्ट से कानून को मजबूती देने में मदद मिलेगी और अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा. कानून को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चौकी का उद्घाटन किया गया.























