हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रकृति को हरा-भरा रखने के उद्देश्य के लायंस क्बल हापुड़ विराट के पदाधिकारियों ने रविवार की सुबह हापुड़ के रेलवे पार्क में पौधारोपण किया और अन्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। क्बल के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, सचिव श्यामसुंदर, कोषाध्यक्ष पंकज गर्ग सहित अनिल गोयल, संजय गोयल, सपना अग्रवाल, अर्चना गोयल, शालिनी गोयल, अक्षय अग्रवाल आदि रविवार की सुबह रेलवे पार्क में पहुंचे और आम, नीम, पीपल, जामुन आदि किस्म के पौधों का पौधारोपण किया। क्बल के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण और उसे हरा भरा रखने का दायित्व सभी का है। पर्यावरण से शुद्ध हवा मिलती है। सभी को मिलजुलकर प्रकृति की रक्षा हेतु आगे आना चाहिए।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*
























