हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक के साथ अभद्रता, धमकी और आर्थिक नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है. पीड़ित की तहरीर पर बाबूगढ़ पुलिस ने दीप ज्वेलर्स के संचालक दीप वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मामला 14 जुलाई का है. बाबूगढ़ छावनी के वार्ड नंबर 2 निवासी 70 वर्षीय श्रीचरन सिंह पुत्र गरीबदास का आरोप है कि उसके पड़ोसी दुकानदार दीप ज्वेलर्स के संचालक दीप वर्मा ने उनकी दुकान का बोर्ड तोड़ दिया जिसका विरोध करने पर दीप ने श्रीचरन के साथ गाली-गलौज की और अपशब्द कहे.
आरोप है कि दीपचंद ने जान से मारने की धमकी भी दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि इस दौरान दरोगा के साथ भी दुकान के संचालक ने अभद्रता की. बाबूगढ़ पुलिस ने बाबूगढ़ छावनी में स्थित दीप ज्वेलर्स के संचालक दीप शर्मा के खिलाफ धारा 504, 506 तथा 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.
























