👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की रेलवे रोड पर एक पुलिसकर्मी ने असहाय लोगों को खाना वितरित किया जहां बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया. गांव सबली निवासी मुकेश कुमार उत्तर प्रदेश पुलिस में मुरादाबाद के गजरौला थाने में सिपाही के पद पर तैनात है जिनका कहना है कि वह सावन के महीने में असहाय लोगों को खाना वितरित करते हैं. ऐसा करने से उन्हें काफी अच्छा महसूस होता है.
मुकेश ने हापुड़ की रेलवे रोड पर स्टेशन के पास जरूरतमंदों को खाना वितरित किया.
























