हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) हापुड़ चैप्टर के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उद्यमियों ने भगवान शंकर जी की सेवा में कांवड़ लाने वाले सभी भक्तों के विश्राम एवं सेवा के लिए 23 जुलाई 22 से एक कांवड़ कैम्प के शुरु करने का निर्णय लिया।
बैठक में प्रदूषण नियंत्रण के लिए सभी उद्यमियों को जागरुक किया गया एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति सर्टिफिकेट लेने के लिए आवश्यक नियम, तरीके एवं जरुरी प्रपत्रों के बारे में भी चर्चा की गई। जिससे उद्यमियों का अनावश्यक ज्यादा समय ना लगे एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा उद्यमियों का शोषण ना किया जा सके। मीटिंग में राजेश गुप्ता, पवन शर्मा, शांतनु सिंघल, सतीश बंसल, सोनू चुग, अशोक छारिया, अतुल गोयल, लवलीन गुप्ता, निर्मित गोयल, महेंद्र बंसल, अनमोल गोयल, तन्मय मित्तल, अक्षय अग्रवाल, मोहित जैन व अन्य उद्यमी सम्मलित हुए।
टिफ़िन, Shakes और स्नैक्स के लिए करें: 9358234622
























