👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर जनपद हापुड़ में चल रहे किसानों के हस्ताक्षर अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को गांव खड़खड़ी में किसानों ने एक सभा की। एमएसपी गारंटी कानून बनाने के समर्थन में प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का आह्वान राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह ने किया है।
गांव खड़खड़ी में राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र त्यागी, श्यामसुंदर पहलवान, राजकुमार शर्मा, विनीत त्यागी सहित अनेक किसानों ने सभा की। सभा में किसानों ने निर्णय लिया कि एमएसपी गारंटी कानून बनाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान को गति दी जाएगी।
























