हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने सोमवार को चेकिंग अभियान चलाया और कार सवारों, बाइक पर सवार युवकों की तलाशी ली.
दरअसल पुलिस को मिली जानकारी मिली थी कि कुछ युवक क्षेत्र में हुड़दंग काट रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया और बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया गया. फ्लाईओवर के नीचे देवेंद्र बिष्ट की मौजूदगी में अभियान चलाया गया.


























