👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने एक कैंप बाबूगढ़ में लगाया जहां अधिकारियों, सभासदों व सफाईकर्मियों के साथ बैठक की गई और सभी को संचारी रोगों के बारे में अवगत कराया गया. सीएचसी हापुड़ के यूनिसेफ डिपार्टमेंट से रेशमा, बाबूगढ़ से अंजलि ने सभी को जागरूक किया और बताया कि किन-किन बातों का ध्यान इस दौरान रखा जाए.
बता दें कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक जुलाई से शुरू हुआ जो 31 जुलाई तक चलेगा जिसका उद्देश्य संचारी रोगों पर सीधा वार करना है. इसी मकसद से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अवनीश बाबू, मनोज कुमार पुंकल, अमरपाल, टंकु, मोनू, सभासद अनीश, नीतू, ममता देवी, संजय गौतम आदि उपस्थित रहे.
























