👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ पोस्ट हापुड़ के जवान रेलवे स्टेशन हापुड़ पर रेल यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए लगातार जल सेवा कर रहे हैं और यात्रियों को गर्मी और उमस से राहत दिला रहे हैं. आरपीएफ के जवान रेलवे स्टेशन पर मौजूद प्लेटफॉर्म पर पानी की बोतल, एक ड्रम आदि रखकर ट्रेन का इंतजार करते हैं. जैसे ही ट्रेन पहुंचती है तो उसमें सवार यात्रियों की जल सेवा कर रहे हैं. रेलवे की यह जल सेवा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत की जा रही है.
























