हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ एक बार फिर जबरदस्त अभियान चलाया और थाना देहात क्षेत्र में तीन प्रकरणों में सीलिंग की कार्रवाई की.
बता दें कि एचपीडीए की यह कार्रवाई गढ़ रोड पर स्थित शिवलोक कॉलोनी के पास राजकुमार मित्तल कि श्री जी ट्रेडिंग कंपनी पर हुई जहां टीन शेड और अवैध रूप से गोदाम का निर्माण किया गया. वहीं दूसरा मामला अवैध मैरिज होम के निर्माण का है जोकि हापुड़ की एलन रोड पर रेलवे क्रॉसिंग के पास देवेंद्र त्यागी द्वारा बनाया जा रहा था. वहीं तीसरे मामला चैनापुरी हापुड़ में एलन रोड पर स्थित परमानंद सैनी के हॉल और भवन का है जिसे सील किया गया है.
इस दौरान प्रभारी प्रवर्तन तुषार कांत जैन, अवर अभियंता अंगद सिंह, नीरज शर्मा, सुभाष चंद्र चौबे, हापुड़ देहात पुलिस और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER*: 9289923209

























