हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर के प्रभारी निरीक्षक ने नहर में बहते शव को देखकर अचानक नहर में छलांग लगा दी और शव को बाहर निकाला जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
मामला मंगलवार की शाम का है जब थाना हापुड़ देहात और हाफिजपुर सीमा के बीच गांव सलाई के पास नहर में शव बेहकर आ रहा था. हाफिजपुर पुलिस को मामले की जानकारी हुई तो इंस्पेक्टर खुद मौके पर पहुंचे और अचानक नहर में छलांग लगा कर शव को बाहर निकाला जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसपी हापुड़ दीपक भूकर ने थाना प्रभारी की प्रशंसा की. साथ ही कहा कि जल्द ही निरीक्षक को सम्मानित किया जाएगा.
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509

























