
👁 19 views Views
गढ़मुक्तेश्वर गंगा मेला स्थल का शीर्ष अफसरों ने किया भ्रमण
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नवम्बर माह में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गढ़ गंगा मेला के दृष्टिगत जिलाधिकारी कविता मीना व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह तथा जिला पंचायत हापुड की चेयरमैन रेखा नागर ने शनिवार को तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के गंगा मेला स्थल के कच्चे घाटों का पैदल और नाव द्वारा भ्रमण कर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में गढ गंगा मेला 14 नवम्बर से 26 नवम्बर तक गंगा किनारे लगेगा और मुख्य स्नान 23 नवम्बर का है।मेले मे 25-30 लाख श्रध्दालुओ के पहुंचने की उम्मीद है।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996





















