👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित बड़े डाकखाने के सामने सराय बशारत अली में फ्री फेस का तार अचानक टूट कर गिर गया जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हादसे से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने तार के दोनों ओर कुर्सी और बेंच लगा दी जिससे कोई राहगीर करंट की चपेट में ना जाएं.
बता दें कि शुक्रवार की शाम को अचानक तार टूटकर सड़क पर गिर गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई आसपास मौजूद नहीं था वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था. स्थानीय लोगों ने तार टूटने की शिकायत विभाग से की. बताते चलें मोहल्ले में बच्चे अक्सर शाम के समय खेलते हैं. ऐसे में लोगों ने कुर्सी और बेंच रखकर लोगों को तार से दूर रखा.































