👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में रविवार को गंगा स्नान करने आए श्रद्धालुओं में से 10 ऐसे हैं जो गंगा में डूबने लगे जिनको गोताखोर और नाविकों ने एक नया जीवनदान दिया. मामला रविवार का है जब गंगा स्नान के लिए आए श्रद्धालु अचानक गहरे पानी में डूबने लगे जिसके बाद गोताखोरों ने अपनी जान पर खेलकर व्यक्ति को बाहर निकाला जिसने बताया कि अचानक ही गहरे पानी में चला गया. बाहर आने के बाद गोताखोरों ने व्यक्ति को समझाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति मेरठ के प्रभात नगर का रहने वाला है जो अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ गंगा स्नान के लिए आया था जिसे गोताखोरों ने बचा लिया.



























