👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ आरपीएफ ने घर से नाराज होकर नौकरी करने जा रही भाभी और ननद को हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतार लिया और परिजनों को सूचित किया. इसके बाद परिजनों ने आरपीएफ का धन्यवाद किया.
दरअसल रेलवे को ट्वीट के जरिए जानकारी हासिल हुई कि बिहार के कटिहार से भाभी और ननद घरवालों से नाराज होकर दिल्ली में नौकरी करने के लिए ट्रेन से जा रही है. इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों के नंबर जारी कर किए गए. परिजनों ने उन पर संपर्क साधा. मामला हापुड़ आरपीएफ तक पहुंचा जहाँ ट्रेन के हापुड़ पहुंचने पर जांच की गई और नाराज़ ननद भाभी को ट्रेन से उतार कर परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























