👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात के गांव असौड़ा से पुलिस ने एक सटोरिए को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सटोरिए के कब्जे से सट्टा पर्ची व 550 रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस ने सटोरिए की पहचान गांव असौड़ा के फुटा कुआं निवासी हारुन के रुप में की है। पूछताछ के दौरान हारुन ने पुलिस को बताया कि अन्य लोगों के सहयोग से वह सट्टे का धंधा करता है। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























