हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव देहरा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया जिसने पथराव का रूप ले लिया. इस दौरान जमकर ईंट पत्थरों की बरसात की गई. मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों को काबू में किया. साथ ही कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. लाइव पथराव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
बता दें कि हापुड़ में गुरुवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसमें कुछ दबंग हमला करते हुए कैमरे में कैद हो गए. जमकर हुए इस पथराव के दौरान सड़कों पर ईट पत्थर बिछ गए जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पथराव कितना भयंकर रहा होगा. हालांकि पथराव के दौरान एक पुलिसकर्मी ने हिम्मत दिखाते हुए लोगों को शांत कराने का प्रयास किया. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कई दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि इस दौरान ग्राम प्रधान पर भी हमला हुआ है.
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















