
आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हापुड में प्रतिमा स्थापित करने की मांग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रीय सैनिक संस्था, जिला इकाई हापुड़ ने महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद हिंद फौज के संस्थापक एवं करोड़ों देशवासियों के प्रेरणास्रोत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा हापुड़ कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी हापुड़ को ज्ञापन सौंपा।
संस्था के प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र त्यागी ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का अदम्य साहस, त्याग, राष्ट्रभक्ति और स्वतंत्रता के लिए किया गया संघर्ष भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनका ओजस्वी उद्घोष “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी देशवासियों के हृदय में राष्ट्रप्रेम, समर्पण और बलिदान की भावना जागृत करता है।
संस्था के जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी कहा कि जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में नेताजी की प्रतिमा स्थापित होना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला सचिव मुकेश प्रजापति प्रशासन से मांग की कि कलेक्ट्रेट परिसर में अथवा जिलाधिकारी कार्यालय के सामने स्थित उपयुक्त पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति प्रदान की जाए।
संस्था ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि राष्ट्र के महान सपूत के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और राष्ट्रीय गौरव की भावना से प्रेरित है। नेताजी जैसे महापुरुषों का सम्मान करना केवल इतिहास को याद करना नहीं, बल्कि देश की युवा पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध जागृत करना भी है।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन इस जनभावना और राष्ट्रहित से जुड़े प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की स्मृति को सम्मानित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा इस अवसर पर संस्था के जिला संरक्षक शशांक मुनि त्यागी, वरिष्ठ जिला संयोजक हरिराज सिंह त्यागी, जिला संयोजक चौधरी निखिल त्यागी अहाते वाले, नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, प्रशासनिक सदस्यों में सीताराम जाटव चौधरी कर्मवीर सिंह, राकेश प्रजापति मौजूद रहे
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























