
गढ़-मेरठ रोड की बदहाली से लोग परेशान, गहरे गड्ढे बन रहे हादसों का कारण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़ को मेरठ से जोड़ने वाली मेरठ रोड की हालत बेहद खराब है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन लोग इन गड्ढों के चलते हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी है।
समाजसेवी आशुतोष शर्मा ने इस समस्या को लेकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने सड़क की बदहाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा है। उनका कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क पर बने गहरे गड्ढे किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने भी संबंधित अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुरक्षित हो सके और लोगों को परेशानी से राहत मिल सके।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























