
हापुड़ के सिंभावली व बृजनाथपुर शुगर मिल 98 गन्ना क्रय केंद्र अन्य जनपदों से संबंद्ध
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): चालू गन्ना पिराई सत्र 2026-27 में जनपद हापुड़ की दो शुगर मिलो सिंभावली व बृजनाथपुर के करीब 90% गन्ना सेंटर काटकर अन्य शुगर मिलों से संबंद्ध कर देने से संकट के बादल मंडराने लगे हैं। अब जनपद के किसान अन्य जनपदों के केंद्र पर गन्ना डाल सकेंगे। यह केंद्र 20-90 किलोमीटर दूर तक स्थापित है.
सूत्र बताते हैं कि प्रदेश सरकार ने उक्त निर्णय जनपद हापुड़ के शुगर मिलों की ओर किसानों के बकाए का भुगतान होने के कारण लिया है। बताते हैं कि जिन सेंटर पर किसानों को जोड़ा गया है उसके चीनी मिल मालिक किसानों को गन्ने का एक सप्ताह में भुगतान कर रहे हैं।
गन्ना सहकारी समिति हापुड़ के अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने कहा है कि सरकार की नई व्यवस्था के तहत जनपद हापुड़ के गन्ना किसनों को बहुत राहत मिलेगी और किसान खुशहाल व समृद्ध होगा।
भारतीय किसान यूनियन लोक हित के संस्थापक हरीश हुण ने सरकार के फैसले की आलोचना की और कहा है कि सरकार के निर्णय के दुष्परिणाम होंगे।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























