
यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने संभाली कमान, खराब गाड़ी को कर्मियों ने धक्का लगाकर साइड कराया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़। विजयदशमी यानी दशहरा पर्व पर हापुड़ में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। रावण दहन और दशहरा मेले के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी।
यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिसकर्मी लगातार वाहनों की आवाजाही पर नजर रखते रहे, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो।
इसी दौरान एक कार अचानक सड़क पर बंद हो गई, जिससे यातायात बाधित होने की आशंका पैदा हो गई। स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिसकर्मी शेखर ने तत्परता दिखाते हुए कार को धक्का लगाकर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित होने से बच गई।
यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करने और पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की। दशहरा पर्व के दौरान पुलिस ने सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























