👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के पटना बिजली घर पर शनिवार को उपभोक्ताओं और विद्युत कर्मियों में हाथापाई हो गई. इस दौरान जूते-चप्पल भी चले. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि शनिवार के दिन कुछ उपभोक्ता कनेक्शन की शिकायत को लेकर थाना देहात क्षेत्र में स्थित पटना बिजली घर पर पहुंचे जहां विद्युतकर्मियों और उपभोक्ताओं में कहासुनी हो गई. इस दौरान हाथापाई भी हुई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी.


























