👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया जहां पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना बाबूगढ़ और थाना हाफिजपुर पर जनता की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए. इसी के साथ अन्य थानों में थाना प्रभारी और अधिकारियों ने भी समस्याओं को सुना और फरियादियों की समस्याओं को शीघ्र निपटाने के लिए कदम उठाएं.























