👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश ने मारपीट करने के मामले में पांच आरोपियों को दोषी करार दिया और उन्हें पांच 5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई. साथ ही आरोपियों पर 12-12 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया.
बता दें कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी निवासी श्वेतांक त्यागी ने 22 फरवरी 2017 को हापुड़ कोतवाली में तहरीर दी कि गांव निवासी दबंगों ने अपने साथियों के साथ उसके भाई विजित त्यागी के साथ मार पिटाई की. मामले में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पांचों आरोपियों को दोषी मानते हुए पांच-पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है.
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739



























