👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गरीबों के राशन कार्ड निरस्तीकरण हेतु सरेंडर कराने तथा राशन की कथित रिकवरी के विरोध में बुधवार को हापुड़ में कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर विरोध व्यक्त किया और मांग की कि गरीबों के राशन कार्ड निरस्त नहीं किए जाएं।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी की अगुवाई में सैकड़ों कांग्रेसजन बुधवार को हापुड़ जिला कलैक्ट्रेट परिसर पहुंचे औऱ गरीबों के राशन कार्ड निरस्तीकरण के विरोध में धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कांग्रेसजन गरीबों के राशन कार्ड निरस्तीकरण प्रक्रिया को रोकने की मांग कर रहे थे। कांग्रेसजनों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन उपजिला मैजिस्ट्रेट को दिया।


























