हापुड़ सू0वि0(ehapurnews.com): जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनपद के समस्त बेरोजगार युवक/युवतियों का आहवान करते हुये जानकारी दी है कि जनपद में जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से दिनाॅक 25 मई, 2022 में प्रातः 10 बजे से ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। आयोजित होने वाले रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी भाग लेंगी। चयन प्रक्रिया कम्पनियांे द्वारा टेलीफोनिक साक्षात्कार कर चयनित किया जायेगा। आयोजित मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक स्तर के युवक युवतियों का चयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी पात्र युवक/युवतियाॅ जिन्होंने अपना पंजीकरण सेवायोजन विभाग के पोर्टल पर कराया हुआ है वही भाग ले सकेगें। भाग लेने के लिये इच्छुक अभ्यार्थी www.sewayojan.up.nic.in पर अपने यूजर आई0डी0-पासवर्ड से लाॅगिन कर आॅनलाईन आवेदन अवशय करें। किसी भी सूचना के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय हापुड़ के दूरभाष नंबर 0122-2300121 पर संपर्क कर सकते हैं। यह जानकारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी अनिल गौतम द्वारा दी गई है।
US रिटर्न युवा ने हापुड़ में शुरु किया दूध का कारोबार: 9068607739



























