👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में सोमवार की सुबह आई तेज बारिश की वजह से बिजली की व्यवस्था विभिन्न क्षेत्रों में चरमरा गई और जगह-जगह हुए फॉल्ट की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई जिन्हें दुरुस्त करने के लिए लाइनमैन मैदान में उतरे और पोल पर चढ़कर फाल्ट को दुरुस्त करने लगे. अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों को सुचारू बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली कर्मी मैदान में उतरे जिन्होंने फॉल्ट को ढूंढकर दुरुस्त किया जिससे विभिन्न क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी.






















