हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी ने 2 मई को धौलाना के अंतर्गत मै.लीना आर्गेनिक्स में कैमीकल टैंक को साफ करते वक्त हुई एक श्रमिक की मौत व एक श्रमिक के बेहोश होने के हादसे को मैजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए है। यह जांच उपजिला मैजिस्ट्रेट न्यायिक विवेक कुमार यादव को सौंपी गई है।
बता दें कि 2 मई को मै.लीना आर्गेनिक्स में स्थापित कैमीकल टैंक की सफाई करने उतरे दो श्रमिक उमेश व सतीश गैस के कारण बेहोश हो गए। बेहोश उमेश ने गाजियाबाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे श्रमिक सतीश का अभी भी इलाज चल रहा है।
इस घटना व हादसे के सम्बंध में यदि किसी के पास मौखिक अथवा लिखित में साक्ष्य है तो वह एक सप्ताह में जांच अधिकारी श्री विवेक कुमार यादव के समक्ष उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता है।
MISS N KIDS से खरीदें EXCLUSIVE RANGE : 7017025953





























