हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर में पिछले 24 घंटे से बिजली ना होने से ग्रामीणों का हाल बेहाल है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति शनिवार की दोपहर तीन बजे से प्रभावित है जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. बिजली न होने से कई घरों में पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई है. ग्रामीणों ने उबारपुर बिजलीघर से संपर्क किया लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला.
बता दें कि बिजली घर से हरसिंहपुर गांव की सप्लाई की जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार दोपहर तीन बजे के आसपास गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई. रात भर ग्रामीणों को अंधेरे में गुजारनी पड़ी. रविवार की दोपहर 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. गांव वाले इकट्ठा हुए और बिजली आपूर्ति सुचारू करने की मांग की.


























